बिहार में बुर्का पहनी महिला के सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने का वीडियो आया सामने
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में डॉक्टर को दिखाकर अपने घर लौट रही बुर्का पहनी 37 वर्षीय महिला के सिर में अज्ञात बदमाश द्वारा मंगलवार को गोली मारकर हत्या किए जाने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में गोली लगने के बाद महिला सड़क पर गिरती दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति दुबई में नौकरी करता है।