बिहार में बुज़ुर्ग शिक्षक को पीटे जाने का एनएचआरसी ने लिया संज्ञान
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कैमूर (बिहार) में 2 महिला सिपाहियों द्वारा बुज़ुर्ग शिक्षक को पीटे जाने की खबरों पर संज्ञान लिया है। आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर उनसे चार हफ्तों में घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग ने सिपाहियों पर हुई विभागीय कार्रवाई का भी ब्यौरा मांगा है।