बिहार में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज़ पिता ने गला दबाकर की उसकी हत्या, खेत में फेंका शव
बिहार के दरभंगा में एक शख्स को अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे नाराज़ होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, आरोपी ने शव को घर के पास एक खेत में फेंक दिया था।