बिहार में बेर तोड़ने का आरोप लगाकर स्कूली बच्चियों को पीटा गया, एक से चटवाया गया थूक
पूर्णिया (बिहार) के बायसी थाना क्षेत्र में बेर तोड़ने का आरोप लगाकर स्कूल जा रहीं 3 बच्चियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने व एक 12 वर्षीय लड़की से थूक चटवाने का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही मोहम्मद मुस्ताक नामक शख्स पर लगा जिसे शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।