बिहार में बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर ने 4 बच्चों की मां से किया रेप, बनाया वीडियो
नवादा (बिहार) में एक प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर द्वारा 30-वर्षीय महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उससे रेप करने का मामला सामने आया है। 4 बच्चों की मां (पीड़िता) ने बताया कि आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे डिलीट करने के एवज़ में ₹2 लाख मांगे। बकौल पुलिस, फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।