बिहार में बैंक के अंदर एसएसबी के जवान व उसकी मां से पुलिस ने की मारपीट व गाली-गलौज
भोजपुर (बिहार) में एक बैंक के अंदर एसएसबी के जवान और उसकी मां के साथ पुलिस द्वारा गाली-गलौज व मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एसएसबी जवान ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बैंक में खाते को जॉइंट करवाने गया था और इस बीच पुलिसकर्मी आए और बिना पूछे उसका पासबुक लेकर देखने लगे।