बिहार में बैंक से लूट के दौरान पैंट में नोटों की गड्डी डालते अपराधी का वीडियो आया सामने

शिवहर (बिहार) ज़िले में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से ₹27 लाख की लूट की घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक हथियारबंद अपराधी पैंट के अंदर नोटों की गड्डी जबकि अन्य अपराधी बैग में रुपए डालते दिख रहे हैं। गौरतलब है, अपराधियों ने गार्ड को गोली मारकर घायल किया था और बैंककर्मियों को बंधक बना लिया था।

Load More