बिहार में बैंगन व अनार जैसे दिखने वाले टमाटर की हो रही है खेती, ₹1000/किलो है कीमत: खबर
'हिन्दुस्तान' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के भागलपुर में एक महिला किसान ने बैंगन और अनार जैसे दिखने वाले टमाटर की खेती की है। इनमें ब्लैक स्ट्रॉबेरी, पिनोकियो टोमैटो, ऑरेंज हट, ब्लैक ब्यूटी, टेराकोटा टोमैटो जैसी किस्में शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस टमाटर की औसत कीमत ₹1,000/किलोग्राम है जिसका इस्तेमाल पिज़्ज़ा आदि में होता है।