बिहार में बैठक में शामिल नहीं होने पर केके पाठक ने रोका सभी यूनिवर्सिटी के वीसी का वेतन
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने विभाग की बैठक में शामिल नहीं होने पर सभी यूनिवर्सिटी के वीसी व रजिस्ट्रार का वेतन रोककर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आदेश में कहा गया, "2 दिन में स्पष्टीकरण दें...आपके खिलाफ एफआईआर क्यों न करें?" बकौल रिपोर्ट्स, राजभवन के आदेश पर वे बैठक में शामिल नहीं हुए थे।