बिहार में बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर लड़की से बनाया संबंध, प्रेग्नेंट होने पर छोड़कर भागा
नवादा (बिहार) में 5 माह की एक गर्भवती युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि आरोपी अपनी बहन के ससुराल आया करता था और इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। बकौल युवती, सालभर पहले शादी का वादा कर आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाया था और प्रेग्नेंट होने पर छोड़कर भाग गया।