बिहार में बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को 5 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया
नालंदा (बिहार) में रविवार को खेलते वक्त बोरवेल में गिरे एक 3-वर्षीय बच्चे को एनडीआरएफ ने 5 घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया है। एनडीआरएफ के अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि बच्चा बिल्कुल सही सलामत है और फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चा बोरवेल में 40-50 फीट की गहराई पर अटका था।