बिहार में बोर्ड एग्ज़ाम में बच्चों ने कॉपी में लिखा 'जय श्री राम', 'नरेंद्र मोदी' और 'नीतीश कुमार'
बिहार में बोर्ड एग्ज़ाम में बच्चों ने अपनी कॉपी में 'जय श्री राम', 'जय सीता मां' और 'लव राम कुश' लिख दिया। एक छात्र ने एक प्रश्न के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिख दिया। वहीं, एक कॉपी में एक स्टूडेंट ने लिखा, "प्लीज़ सर, हेल्प मी। पास कर दीजिएगा।"