बिहार में ब्रेक बाइंडिंग के चलते पुरबिया एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

आनंद विहार (दिल्ली) से सहरसा (बिहार) आ रही पुरबिया एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मंगलवार देर शाम आग लग गई जिसके बाद अफरा-तफरी के बीच यात्री ट्रेन से उतर गए और वे सुरक्षित हैं। घटना के समय ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर रुकी थी। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के मुताबिक, ब्रेक बाइंडिंग के चलते धुआं निकला था।

Load More