बिहार में भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में हुआ धमाका, एक महिला हुई घायल
बिहार में भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुधवार शाम को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास एक जनरल बोगी में धमाका हुआ जिसमें एक महिला घायल हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ यात्री अपने बैग में पटाखे जैसा कोई विस्फोटक सामान लेकर जा रहे थे जिसकी वजह से धमाका हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरपीएफ ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है।