बिहार में भाभी के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर शख्स ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या
गोपालगंज (बिहार) में भाभी के साथ मिलकर 48-वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी महिला फरार है और उसकी तलाश जारी है। मृतका के भाई के अनुसार, आरोपी और आरोपी की भाभी के बीच 10 वर्षों से अवैध संबंध था जिसका पीड़िता ने विरोध किया था।