बिहार में भी किसानों के मुद्दों पर जल्द होगा आंदोलन: किसान नेता राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने पटना (बिहार) में कहा है कि राज्य में एग्रीकल्चर सेक्टर खत्म हो चुका है और यहां के किसानों को बचाना है तो मंडी कानून को बहाल करना होगा। उन्होंने कहा कि वह विकास विरोधी नहीं हैं लेकिन किसानों का विनाश करके विकास नहीं हो सकता है। बकौल टिकैत, बिहार में भी जल्द आंदोलन होगा।