बिहार में भी 'शिंदे' गुट अलग कर नीतीश को मात देने की साज़िश रच रही थी बीजेपी: शिवसेना
बिहार में जेडीयू-बीजेपी सरकार गिरने और महागठबंधन सरकार की वापसी पर शिवसेना ने कहा है, "बीजेपी के दिल्लीश्वर महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी 'शिंदे' गुट अलग कर नीतीश कुमार को मात देने की साज़िश रच रहे थे।" पार्टी ने कहा, "नीतीश कुमार के शिंदे आरसीपी सिंह को मोहरा बनाकर उनके खात्मे का खेल शुरू किया गया था।"