बिहार में भीड़ ने पुलिस वैन से खींचकर 2 चोरों को पीटा, पुलिसकर्मियों से भी की धक्का-मुक्की
जहानाबाद (बिहार) में एक ऑटो रिक्शा से बैटरी चोरी करने के आरोप में भीड़ ने दो युवकों की बुधवार को पिटाई कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जब दोनों आरोपियों को वैन से ले जाने लगी तो भीड़ ने दोनों को वैन से खींचकर फिर से उनकी पिटाई कर दी और बीच बचाव करने आए पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की।