बिहार में भीषण गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक से हुई दारोगा की मौत, 10 दिन पहले जॉइन की थी ड्यूटी
बिहार में भीषण गर्मी के बीच सिवान में तैनात एक दारोगा की हीट स्ट्रोक के चलते मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 10 दिन पहले दारोगा मोहम्मद कलामुद्दीन ने हुसैनगंज थाने में ड्यूटी जॉइन की थी और रविवार को उन्हें तेज़ बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।