बिहार में भीषण ठंड को लेकर 19 ज़िलों में कल के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
बिहार में बुधवार के लिए 19 ज़िलों में भीषण ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन ज़िलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुज़फ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा शामिल हैं। वहीं, 19 अन्य ज़िलों में बुधवार के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी हुआ है।