बिहार में भूकंप के झटकों के बाद कई फीट ऊंचा गेट फांदकर भाग रहे लड़कों का वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार देर रात नेपाल में आए भूकंप के झटके बिहार में महसूस किए गए। कथित तौर पर सिवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के कई फीट ऊंचा गेट फांदकर भागते दिखे। वीडियो में एक शख्स 'जल्दी गेट खुलवाओ और भागो' कह रहा है जबकि एक अन्य ने कहा, "सब्ज़ी का कटोरा हिल गया।"