बिहार में भैंस पर खड़े होकर केक काट रहा आरजेडी कार्यकर्ता गिरा, सामने आया वीडियो
आरजेडी के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को वैशाली (बिहार) में एक पार्टी कार्यकर्ता ने भैंस पर खड़े होकर केक काटा और वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं को खिलाया। इस दौरान वह भैंस से गिर गया और उसके सिर पर चोट आ गई जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, कार्यकर्ताओं ने भैंस को गुब्बारे से सजाया था।