बिहार में भोज खाकर लौट रहे किशोर को बदमाशों ने घेरा, लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली
नालंदा (बिहार) में गुरुवार को बहन के घर से भोज खाकर लौट रहे पिंटू कुमार नामक 15-वर्षीय किशोर से कुछ बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने पिंटू के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। घायल पिंटू ने किसी तरह पिता को फोन किया जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए।