बिहार में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर 6 केस दर्ज
बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अलग-अलग थानों में करीब 6 केस दर्ज हुए हैं। बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पवन सिंह को जितनी गाड़ियों की परमिशन दी गई थी उससे ज़्यादा उन्होंने अपने रोड शो में प्रयोग कीं।