बिहार में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, रेणु देवी सहित 21 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
बिहार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 21 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी समेत बीजेपी के 12 और जेडीयू के 9 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू भी मंत्री बनाए गए हैं।