बिहार में मंदिर परिसर में लड़कियों ने भोजपुरी गानों पर बनाई रील्स, प्रबंधन ने जताई आपत्ति
सारण (बिहार) में मारुति मानस हनुमान मंदिर परिसर में भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए 2 लड़कियों की इंस्टा रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। मंदिर के व्यवस्थापक चंदन वर्मा ने मंदिर परिसर में वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई है। वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से मंदिर का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।