बिहार में मंदिर से 100 साल पुराना शालिग्राम पत्थर हुआ चोरी, लाखों रुपए है कीमत

सारण (बिहार) में राम जानकी मंदिर से शालिग्राम पत्थर, दान के रुपए और मूर्तियों समेत अन्य सामान चोरी हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, चोरी हुआ शालिग्राम पत्थर करीब 100 वर्ष पुराना है और उसकी कीमत लाखों रुपए में है। मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि जब वह शनिवार सुबह मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था।

Load More