बिहार में मई महीने में क्या रहा औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान?
मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में मई में औसत अधिकतम तापमान 41.3°C जबकि औसत न्यूनतम तापमान 23.3°C दर्ज किया गया। बकौल विभाग, डेहरी में 21 मई को 43.8°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ जो मई में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। वहीं, पिछले महीने सुपौल में सबसे ज़्यादा मासिक कुल वर्षा (74.8 मिलीमीटर) दर्ज की गई।