बिहार में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसा 15 फीट लंबा अजगर
वैशाली (बिहार) में सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक 15 फीट लंबा अजगर फंस गया। खेतों पर काम करने जा रहे किसानों ने इस अजगर को मछली के जाल में फंसा देखा था। एक सर्प मित्र ने अजगर को रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया है।