बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार मिले सीएम नीतीश व अमित शाह
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच पहली बार मुलाकात हुई है। रविवार को पटना में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में नीतीश व शाह समेत कई नेता शामिल हुए। बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश के लिए एनडीए का दरवाज़ा बंद है।