बिहार में महादलित परिवार के 4 लोगों को पीटा गया, परिवार के 1 सदस्य ने मज़दूरी से किया था मना
जमुई (बिहार) में मज़दूरी करने से मना करने पर एक दलित शख्स को पीटा गया और उसे बचाने आए परिवार की विकलांग महिला व 2 अन्य सदस्यों को भी आधा दर्जन लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल पुलिस, शिकायत मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।