बिहार में महिला की पीट-पीटकर की गई हत्या, पहचान छिपाने के लिए तेज़ाब से जलाया गया चेहरा
सुपौल (बिहार) में एक 50 वर्षीय महिला की अज्ञात बदमाशों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला बुधवार दोपहर को बाज़ार जाने के लिए घर से निकली थी व गुरुवार को नहर के पास उसकी लाश मिली। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए तेज़ाब से महिला का चेहरा जला दिया था।