बिहार में महिला की मौत के बाद दाह संस्कार करने पहुंचे ससुरालवाले, पुलिस ने चिता से उतरवाई लाश
समस्तीपुर (बिहार) में पुलिस ने एक 21-वर्षीय विवाहिता की लाश को चिता से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। महिला ने कथित तौर पर खुदकुशी की थी जिसके बाद ससुरालवाले शव का अंतिम संस्कार करने गए थे लेकिन महिला के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। महिला का पति पंजाब में मज़दूरी करता है।