बिहार में महिला के कपड़े पहने 21 वर्षीय युवक का शव निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला
सीतामढ़ी (बिहार) में 21-वर्षीय विवाहित युवक का शव एक निर्माणाधीन मकान में बांस की सीढ़ी से फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक के पिता के मुताबिक, युवक राज मिस्त्री का काम करता था और उसके 2-वर्ष व 3 महीने के दो बच्चे हैं। पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज कर मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है।