बिहार में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया, 7 लोग किए गए गिरफ्तार
पश्चिम चंपारण (बिहार) में एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने पीड़िता से घर छोड़कर जाने को कहा था और विरोध करने पर उसकी निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में कम-से-कम 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।