बिहार में महिला को पीटने व सिर मुंडवाने के मामले में एनसीडब्ल्यू ने 3 दिन में मांगा जवाब

मोतिहारी (बिहार) में प्रेमी संग पकड़े जाने पर महिला की सरेआम पिटाई किए जाने व उसका सिर मुंडवाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वतः संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई और आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने राज्य के डीजीपी को 3 दिन के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

Load More