बिहार में महिला ने की पेट्रोल से 23 वर्षीय दामाद को ज़िंदा जलाने की कोशिश, 75% झुलसा

वैशाली (बिहार) में सोमवार को एक महिला ने अपने 23 वर्षीय दामाद पर पेट्रोल छिड़ककर उसे ज़िंदा जलाकर मारने की कोशिश की जिसमें उसका शरीर 75% तक झुलस गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित ने सालभर पहले लव मैरिज की थी लेकिन उसका रंग सांवला होने के चलते सास उसे पसंद नहीं करती थी। पीड़ित की पत्नी 7-माह की गर्भवती है।

Load More