बिहार में महिला ने पति संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, दोनों आंखें निकालकर कुएं में फेंका शव
बांका (बिहार) में एक महिला द्वारा अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद मृतक की दोनों आंखें निकालकर शव कुएं में फेंक दिया गया था। एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि आरोपी महिला गिरफ्तार कर ली गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है