बिहार में महिला ने पोते को डसने वाले सांप को पकड़ा, सांप व पोते को लेकर पहुंची अस्पताल
बिहार के त्रिवेणीगंज (सुपौल) में एक सांप ने एक बच्चे को डस लिया जिसके बाद उसकी दादी ने सांप को ज़िंदा पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया और सांप के साथ पोते को लेकर अस्पताल पहुंच गई। घर में खेलने के दौरान सांप ने बच्चे को डसा था। वहीं, सांप को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ लग गई।