बिहार में महिला ने बीपीएससी से टीचर बनने के बाद पति को छोड़ा, पति बोला- मुझे मरवाने की दी धमकी
सहरसा (बिहार) में अनिल कुमार नामक होमगार्ड ने दावा किया है कि बीपीएससी से टीचर बनने के बाद उसकी पत्नी उसका साथ छोड़कर चली गई है और ससुरालवालों से उसकी पिटाई भी कराई है। अनिल ने कहा कि पत्नी ने उसे मरवाने की धमकी भी दी है। बकौल अनिल, पत्नी कहती है कि 'तुम्हारा वेतन ₹20,000 और मेरा ₹35,000 है'।