बिहार में महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसके पति की पीट-पीटकर की गई हत्या
भोजपुर (बिहार) में कुछ लोगों ने एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसके 63 वर्षीय पति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतक के बेटे ने बताया कि 2010 से उसकी मां पर डायन होने का आरोप लगाकर आरोपी पक्ष द्वारा गाली-गलौज की जाती रही है। बकौल पुलिस, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।