बिहार में महिला पार्षद के घर से आयकर विभाग की छापेमारी में मिली ₹80 लाख की नकदी
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में सीमा झा नामक वॉर्ड पार्षद और उनके पति व पूर्व वॉर्ड पार्षद विजय झा के घर से गुरुवार को आयकर विभाग की छापेमारी में करीब ₹80 लाख की नकदी और 5 असलहे मिले। बकौल रिपोर्ट्स, विजय झा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और हाल ही में उन पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था।