बिहार में महिला से 'बच्चे के कारण आपकी व आपके पति की होगी मौत' कहकर बच्चे को किया गया किडनैप
जमुई (बिहार) में 10-माह के बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बचा लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, तांत्रिक ने बच्चे की मां से कहा था कि बच्चे के कारण उसकी व उसके पति की मौत हो जाएगी और इससे बचने के लिए कालीघाट (कोलकाता) में पूजा करानी होगी।