बिहार में मां के सामने गाड़ी में किया गया नाबालिग बेटी से गैंगरेप
पटना (बिहार) में एक महिला के सामने गाड़ी में उसकी नाबालिग बेटी का गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने नौकरी देने के बहाने बुलाने के बाद उनके साथ मारपीट की और लड़की के साथ गैंगरेप किया है। पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।