बिहार में मां ने प्रेम-प्रसंग में 3 बच्चों पर गड़ासे से किया हमला, 2 वर्षीय बेेटे की हुई मौत
सीतामढ़ी (बिहार) में एक महिला ने कथित तौर पर गड़ासे से अपने 3 बच्चों पर हमला कर दिया जिसमें उसके 2-वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी (5) व 6 माह के बेटे की हालत गंभीर है। लोगों के मुताबिक, महिला बच्चों की हत्या कर प्रेमी संग भागने की फिराक में थी। बकौल पुलिस, महिला की गिरफ्तारी हुई है।