बिहार में मिड-डे मील में छिपकली मिलने की आशंका के बीच करीब 100 बच्चे हुए बीमार
बिहार के बांका ज़िले के एक स्कूल के मिड-डे मील में छिपकली मिलने की आशंका के बीच करीब 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें इलाज के लिए एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, ज़िला प्रशासन ने खाने में छिपकली निकलने की बात का खंडन किया है। सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।