बिहार में मिथिला एक्सप्रेस के पहिए से निकली चिंगारी व धुआं, ट्रेन से कूदकर भागे यात्री
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शनिवार को मिथिला एक्सप्रेस के पहिए से अचानक चिंगारी और धुआं निकलने पर यात्रियों ने ट्रेन से उतरने की कोशिश की। यात्रियों में हलचल को देख ट्रेन रोकी गई जिसके बाद यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे। रेलवे अधिकारी के अनुसार, ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक में गड़बड़ी से पहिए का लॉक होना) के चलते यह घटना हुई।