बिहार में मिले दुर्लभ खनिजों के भंडार, खनन अधिकारों की नीलामी की तैयारी में जुटी सरकार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि बिहार सरकार राज्य के कई गैर-वन क्षेत्रों में खोजे गए लाइमस्टोन, वैनेडियम युक्त मैग्नेटाइट इल्मेनाइट, मैग्नेटाइट और ग्लौकोनाइट जैसे खनिजों के खनन अधिकारों की नीलामी की तैयारी कर रही है। 'पीटीआई' के अनुसार, खोज के दौरान गया के पातालगंगा, रोहतास के कुछ हिस्सों और जमुई के मजोस में लाखों टन खनिज भंडार मिले।

Load More