बिहार में मीसा भारती के रोड शो में हुआ लौंडा नाच, सामने आया वीडियो
बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती ने बुधवार को मनेर में रोड शो किया। इस दौरान उनके रोड शो में लौंडा नाच भी हुआ जिसकी तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। मीसा के छितनावां से मनेर तक के रोड शो में हाथी, घोड़े व ऊंट भी नज़र आए और डांसर्स डीजे पर नाचती दिखीं।