बिहार में मुखिया व पंचायत सचिव ने पंचायत भवन को तोड़कर बेचा उसका मलबा

मुज़फ्फरपुुर (बिहार) ज़िले के औराई में एक पंचायत भवन को तोड़कर उसका मलबा बेचने का मामला सामने आया है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) ने बताया कि इस मामले में पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव की संलिप्तता सामने आ रही है और इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। बकौल बीपीआरओ, दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Load More